फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मंडुवे का समर्थन मूल्य 42.90 रुपये प्रतिकिलो हुआ

Fri, 11 Oct 2024 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिले में मंडुवे का समर्थन मूल्य 42.90 रुपये प्रतिकिलो तय किया गया है। जबकि यह बीते वर्ष 38.46 रुपये था। सहकारिता और कृषि विभाग ने क्रय मूल्य तय किया है जिस पर काश्तकारों ने खुशी जताई है। काश्तकार नजदीकी सहकारिता कार्यालय में मंडुवे की बिक्री कर सकेंगे। इन दिनों गांवों में मंडुवे की फसल तैयार हो रही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के मिलेट मिशन के तहत मंडुवे का क्रय मूल्य तय किया गया है। काश्तकारों को डीबीटी के माध्यम से मंडुवे का क्रय मूल्य उपलब्ध कराया जाएगा। मंडुवा का समर्थन मूल्य बढ़ने से जहां काश्तकारों की आय में इजाफा होगा। वहीं, मंडुवा के उत्पादन क्षेत्र में वृद्धि भी होगी। बता दें कि जिले में 5800 हेक्टेयर भूमि पर मंडुवे की खेती की जा रही है। साथ ही 2000 से अधिक काश्तकार इसकी खेती से जुड़े हैं। काश्तकार राकेश सिंह बिष्ट, बीरेंद्र सिंह रावत, पपेंद्र सिंह रौथाण, रमेश सिंह आदि का कहना है कि सरकार की इस पहल से मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा मिलेगा। जिले में भरदार, बच्छणस्यूं, धनपुर, रानीगढ़ और तल्लानागपुर में मंडुवे का उत्पादन काफी मात्रा में होता है। मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से मंडुवे का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। अगले दस दिनों में क्रय केंद्रों में मंडुवे की खरीद शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें