फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कंडारा-बांसबाड़ा मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। बांसवाड़ा-क्यूंजा-कंडारा मोटर मार्ग पर एक सवारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन में सवार चालक सहित सात लोग घायल हो गए। केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने घायलों को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे कंडारा गांव से बांसवाड़ा के लिए सवारी वाहन रवाना हुआ। इसमें चालक सहित सात लोग सवार थे, जिसमें एक दंपती और पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में पढ़ने वाली चार छात्राएं भी शामिल थीं। बासवांडा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में अनुपमा पुत्री अमर सिंह नेगी, शालिनी पुत्री रविंद्र, महक पुत्री संजय नेगी, आरूषि पुत्री चंद्रमोहन, गजपाल लाल पुत्र सोनू लाल, सरिता देवी पत्नी गजपाल लाल, प्रमोद सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह, घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क तक लाए। इसी दौरान अपने घर भणज से बांसवाड़ा की तरफ आ रहे केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत और अन्य द्वारा अपने निजी वाहनों से सभी घायलों को अपने वाहन से सीएचसी अगस्त्यमुनि पहुंचाया। जिला पंचायत सदस्य सुमन नेगी, पूर्व सदस्य देवेश्वरी नेगी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, एश्वर्य रावत, कांंग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। इधर, जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. मनोज बड़ोनी ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें