फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: स्कूलों और महाविद्यालयों में एक साथ गाया वंदे मातरम्

Fri, 07 Nov 2025 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को रुद्रप्रयाग जिला देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों, सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं स्वायत्तशासी संस्थानों सहित अन्य कार्यालयों में प्रातः 10 बजे एक साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम जिला कार्यालय परिसर में हुआ। यहां एडीएम श्याम सिंह राणा ने छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगीत गाया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं एकता का संकल्प दोहराया। वहीं जिले के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यक्रम के बाद जिलेभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा गया। इस दौरान छात्रों, शिक्षकों, अधिकारियों और नागरिकों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे सदैव राष्ट्रहित में कार्य करते हुए वंदे मातरम् की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें