फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: अनजान नंबरों पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें

Fri, 07 Nov 2025 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कोषागार रुद्रप्रयाग में पेंशनरों और कार्मिकों के हित में पेंशन जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों को पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर विशेष सत्र हुआ। निरीक्षक गुमान सिंह नेगी ने ऑनलाइन ठगी से बचने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि अनजान नंबरों से आने वाले वीडियो कॉल या लिंक पर क्लिक न करें, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें। शिविर में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि पेंशनरों को समय-समय पर नई तकनीक और सुरक्षा उपायों से अवगत कराना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें