फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन पंचायत भूमि पर अतिक्रमण

Wed, 20 Apr 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत बोरा में वन पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण कर इंदिरा आवास बनाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम प्रधान व वन पंचायत सरपंच ने जिलाधिकारी से मौके का स्थलीय निरीक्षण कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान शकुंतला गुसाईं, वन पंचायत सरपंच बसंती देवी व महिला मंगल दल अध्यक्ष किरन देवी का कहना है कि गांव में चार ग्रामीणों की ओर से वन पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण कर इंदिरा आवास के निर्माण के लिए खुदाई की जा रही है। इस संबंध में उन्हें कई बार समझाने के बाद भी वे नहीं मान रहे हैं। यहीं नहीं, राजस्व पुलिस को भी इस संबंध में अवगत कराया गया। कानून-गो ने मौके का निरीक्षण भी किया। बावजूद इसके अतिक्रमणकारियों द्वारा वन पंचायत की भूमि पर खुदाई की जा रही है।

ग्राम प्रधान ने बताया कि यह भूमि पूर्व में अस्पताल के लिए चयनित की जा चुकी है। ऐसे में उस पर कोई अन्य निर्माण नहीं हो सकता है। ग्राम पंचायत की खुली बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है। इधर, नामजद ग्रामीण गोपाल लाल का कहना है कि ग्राम व वन पंचायत द्वारा उनके ऊपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उनके द्वारा 25 वर्ष पूर्व कब्जा की गई भूमि पर अपने लिए इंदिरा आवास का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत बोरा में चार ग्रामीणों की ओर से वन पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण कर इंदिरा आवास बनाने की शिकायत मिली है। इस संबंध में वन विभाग से जानकारी मांगने के बाद एसडीएम को उचित कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। जरूरी हुआ तो दोषियों के खिलाफ एमआईआर दर्ज की जाएगी। - डा. राघव लंगर, डीएम रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें