फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में यूपी और हरियाणा मॉडल को किया जाए लागू

विज्ञापन
रुद्रपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कांग्रेसियों ने जिले में यूपी और हरियाणा की तर्ज पर धान खरीद करने की मांग की है। उन्होंने किसानों की खतौनी से धान खरीद करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस प्रदेश महामंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले साल धान खरीद में बड़ा घोटाला किया गया था। पांच महीने में साढ़े पांच लाख मीट्रिक टन धान खरीद के लक्ष्य के विपरीत कमीशन एजेंटों ने डेढ़ महीने में ही कुमाऊं में नौ लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर दी थी। इसके बाद धान खरीद बंद कर दी गई थी। हरियाणा की तरह ही उत्तराखंड में घोटाला हुआ था। किसानों से धान खरीद नहीं की गई थी। किसानों से खरीद के लिए सिर्फ वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड को साक्ष्य के तौर पर मांगा गया था लेकिन किसान की पहचान वास्तविक खतौनी या जोत बही से हो सकती है। ज्ञापन देने वालों में जिला पंचायत सदस्य दीपा आर्या, महिपाल सिंह बोरा, पूरन लाल वर्मा, मोहन बिष्ट, दिनेश चंद्र आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें