फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से 1905 किलोमीटर का सफर कर रुद्रपुर पहुंचे पंकज

विज्ञापन
रुद्रपुर में साइकिल के साथ पहुंचे पंकज मेहता। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। वायुसेना का एक जवान असोम से साईकिल चलाकर 1905 किलोमीटर का सफर तय कर बृहस्पतिवार को रुद्रपुर पहुंच गया। यहां पहुंचने पर विभिन्न सामाजिक लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के महत गांव निवासी पंकज मेहता असोम के तेजपुर क्षेत्र में एयरफोर्स में टेक्निशियन हैं। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को वह तेजपुर गांव से फिट एंड हिट व पहाड़ हिटों थीम को लेकर साइकिल से निकले थे। 11 दिन बाद वह 1905 किलो मीटर का सफर तय कर रुद्रपुर पहुंचे। यहां से अपने गांव जाने के लिए उन्हें अभी 200 किलो मीटर का सफर और तय करना है। पंकज ने बताया कि साइकिल पर उन्होंने पहाड़ हिटो का पोस्टर लगाया है। रास्ते में कई लोगों ने उनसे इसके बारे में पूछा तो उनके सवालों के जवाब दिए। उनका कहना है कि पहाड़ के अधिकांश लोग पलायन कर बड़े शहरों की और पहुंच रहे हैं। कोरोना ने लोगों को इस बात का अहसास करा दिया है कि पहाड़ में रोजगार कर अवसरों को तलाशा जा सकता है। उनका उद्देश्य लोगों को पहाड़ में रहने के लिए प्रेरित करना है। पंकज रुद्रपुर में रुकने के बाद शुक्रवार को अपने सफर पर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें