फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बेरोजगार युवाओं ने निकाली आक्रोश रैली

Sat, 27 Sep 2025 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग

सार

अगस्त्यमुनि में स्नातक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के विरोध में युवाओं ने आक्रोश रैली निकाली। युवाओं ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए सरकार का पुतला फूंका। आंदोलन में विभिन्न संगठनों और अभिभावकों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्त्यमुनि। प्रदेश भर में स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के संबंध में युवाओं ने ब्लाॅक मुख्यालय में आक्रोश रैली निकाली और प्रदर्शन किया। युवाओं ने सरकार से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। विरोध स्वरूप युवाओं ने सरकार का पुतला भी जलाया।
विज्ञापन

नगर मुख्यालय में पेपर लीक प्रकरण के विरोध में धरना दे रहे युवाओं ने शुक्रवार को महाविद्यालय से आक्रोश रैली निकाली जो अगस्त्यमुनि थाना तक पहुंची। इस दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रहे पेपर लीक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। रैली में बेरोजगार युवाओं के साथ-साथ राजनीतिक व गैर-राजनीतिक संगठन, अभिभावक और व्यापारी शामिल हुए। आक्रोश रैली में यूकेडी व कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें