फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Thu, 20 Oct 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर रतूड़ा बाजार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक और एक अन्य बैंक कर्मी सहित एक एसएसबी जवान की मौके पर मौत हो गई। बैंक प्रबंधक मेरठ और दो अन्य मृतक रतूड़ा गांव के निवासी थे। हादसे की सूचना पर रुद्रप्रयाग से पुलिस दल मौके पर पहुंचा। रेस्क्यू टीम की मदद से शवों को खाई से निकाला गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह अलकनंदा नदी के दूसरे छोर पर बसे धारकोट गांव में रहने वाले नेपाली मजदूरों ने रतूड़ा बाजार के समीप वाहन के खाई में गिरे होने की सूचना किसी स्थानीय व्यक्ति को दी। इस पर रतूड़ा बाजार और गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और हादसे के बारे में पुलिस को बताया।

सूचना पर रुद्रप्रयाग से पुलिस टीम सुबह साढ़े सात बजे मौके पर पहुंची तो सड़क से डेढ़ सौ मीटर नीचे नदी किनारे एक हुंडई की कार दुर्घटनाग्रस्त मिली और उसके समीप तीन शव थे। इनकी शिनाख्त रतूड़ा में संचालित पीएनबी शाखा के प्रबंधक राहुल कुमार (33) पुत्र ओम प्रकाश, निवासी पंचवटी कालोनी, निकट जयदेवी नगर मेरठ, पीएनबी के ही कर्मी अमित शाह (31)  पुत्र गेंठा लाल और पंकज पंवार (26) पुत्र प्रमोद सिंह निवासी रतूड़ा के रूप में हुई।
विज्ञापन


पंकज एसएसबी में असम में तैनात थे और एक सप्ताह पूर्व ही डेढ़ माह की छुट्टी पर घर पहुंचे थे। कोतवाली प्रभारी राम कुमार जुयाल ने बताया कि ये तीनों बुधवार रात 10 बजे रतूड़ा से घोलतीर जा रहे थे।

बाजार से करीब सौ मीटर आगे जाते ही वाहन मोड़ पर अनियंत्रित होकर सीधे नदी किनारे जा गिरा। शवों की स्थिति देखकर लगता है कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। रात होने के कारण हादसे का किसी को पता नहीं चला। तीनों का फोन स्विच ऑफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें