फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण के लिए ईई को घेरा

Thu, 20 Oct 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा शासन में स्वीकृत सड़कों का निर्माण न होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोनिवि कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता का घेराव कर 15 दिन में निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की, ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी के नेतृत्व में भाजपाई लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां पर ईई इंद्रजीत बोस का घेराव करते हुए भाजपा शासन में स्वीकृत सड़कों का निर्माण न होने का आरोप लगाया।

कहा कि वर्ष 2007 से 2012 तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 30 से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए लाटू देवता मंदिर-भुनका, सारी-बिजराकोट, डडोली-डोभा, ममणी-उरोली-इजरा, सुमाणी-बिराणगांव-जाखाल मोटर मार्ग की स्वीकृत दी गई थी।
विज्ञापन


इन मार्गों के सर्वे के बाद भी लोनिवि आज तक इनका निर्माण नहीं करा पाया। इससे जनता को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने कच्चे संपर्क मार्गों का सुधारीकरण, काश्तकारों को सड़क निर्माण में कटान व दबान से नष्ट हुई भूमि का मुआवजा देने की मांग भी की।

ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि स्वीकृत मार्गों में कुछ मार्ग वन अधिनियम के कारण लटके हुए हैं, जिन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वीकृत और निर्मित मार्गों से जुड़ी अन्य समस्याओं के जल्द निस्तारण का लिखित आश्वासन दिया। घेराव करने वालों में महेश डियूंडी, अनूप सेमवाल, विक्रम बिष्ट, ऊषा चमोला, वाचस्पति सेमवाल, एसपी जोशी, घनश्याम पुरोहित, लक्ष्मण नेगी, भारत भूषण भट्ट और सुरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें