फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 10 साल से नहीं बना पाए तीन किमी सड़क

Sat, 27 Jun 2026 04:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
बसुकेदार। तहसील क्षेत्र क्यार्क बरसूड़ी ग्राम सभा के जमेथी तोक के लिए 10 साल बाद भी तीन किलोमीटर सड़क नहीं बन पाई है। सड़क न होने से प्रसव पीड़ा, आपातस्थिति में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान गीता देवी, राजेश रावत, राजेंद्र भंडारी, दीपक भंडारी, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, धीर सिंह चौहान, राजेश चौहान ने सड़क के संबंध में तहसील प्रशासन को मांगपत्र भेजा। उन्होंने कहा कि क्यार्क बरसूड़ी के जमेथी तोक में करीब 100 परिवार सड़क सुविधा से वंचित हैं। सड़क के लिए वे केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, लोक निर्माण ऊखीमठ, सहित जिलाधिकारी कार्यालय रुद्रप्रयाग के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन अभी तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें