फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: घोड़े से गिरकर घायल हुई हरियाणा की यात्री

Sat, 27 Jun 2026 03:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ से लौट रही हरियाणा की एक महिला यात्री घोड़े से गिरकर घायल हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और वाईएमएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड के सेक्टर मजिस्ट्रेट से सूचना मिली थी कि केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर छोड़ी नामक स्थान के पास एक महिला घोड़े से गिर गई है। महिला सुलेखा (44) हरियाणा से हैं और केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रही थी। इसके बाद डीडीआरएफ और वाईएमएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद सुरक्षित गौरीकुंड बाजार पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें