फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: स्यालसौड़ में उक्रांद का आमरण अनशन शुरू

Fri, 07 Nov 2025 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
- केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण की मांग के लिए आंदोलन किया तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। स्यालसौड़ में केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण की मांग के लिए चल रहा उक्रांद का क्रमिक अनशन शुक्रवार से आमरण अनशन में तब्दील हो गया है। शुक्रवार से ग्राम प्रधान नैलीकुंड मनोज वैष्णव ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है। धरने की शुरुआत रामचरितमानस पाठ से की गई।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक केंद्रीय विद्यालय का भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। उक्रांद नेता डॉ. आशुतोष भंडारी ने कहा कि सरकार और प्रशासन की उदासीनता के कारण हमें यह कठोर कदम उठाना पड़ा है। पिछले 12 वर्षों से विद्यालय भवन निर्माण की मांग की जा रही है लेकिन सरकार सुध नहीं ले रही है। उक्रांद जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंकवाण ने कहा कि बच्चे अस्थायी भवनों में पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। यदि स्थायी भवन बन जाए तो बच्चों का भविष्य तो संवरेगा क्षेत्र का विकास भी होगा। इस दौरान विक्रम फर्सवाण, शिव सिंह भंडारी, मनोज प्रसाद, जगमोहन, सुशीला भंडारी, ग्राम प्रधान कोडीमा हनुमंत बिष्ट, ग्राम प्रधान परकंडी सुनीता देवी, राहुल पंवार, नवीन पंवार, विजेंद्र, अनिल जगवाण समेत अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें