फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊखीमठ बाजार बना मिनी कंटेंटमेंट जोन, दुकानें, लॉज, होटल बंद

विज्ञापन
ऊखीमठ बाजार बंद। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित महिला की मौत के चलते ऊखीमठ तहसील मुख्यालय में प्रशासन व पुलिस ने नगर पंचायत के गांधीनगर व उदयपुर वार्ड से लगे बाजार क्षेत्र को मिनी कंटेंटमेंट जोन घोषित कर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करा दिए हैं। सैंपलिंग रिपोर्ट आने के बाद बाजार का संचालन हो पाएगा। इधर, व्यापार संघ ने बिना पूर्व सूचना के बाजार को बंद करने के निर्णय पर रोष जताया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण दो दिन पूर्व एक महिला की मौत हुई थी। इस कारण प्रशासन ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए बाजार क्षेत्र को मिनी कंटेंटमेंट जोन घोषित कर यहां संचालित सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करा दिए। थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि पूरे क्षेत्र में व्यापारियों व अन्य लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद ही बाजार को खोला जाएगा। दूसरी तरफ व्यापार संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह रावत व जिला उद्योग व्यापार मंडल के राजीव भट्ट ने प्रशासन व पुलिस पर बिना पूर्व सूचना के बाजार को बंद कराने का आरोप लगाया है। कहा कि लॉकडाउन के कारण पहले ही व्यापार चौपट हो रखा है। अब धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी पर लौट रही थी। कहा कि इन दिनों नवरात्र व विवाह सीजन के कारण चहल-पहल बढ़ रही थी, लेकिन प्रशासन द्वारा बाजार को बंद कर दिया गया है। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें