फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने किया सतपाल को सम्मानित

विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए वॉल पेटिंग के जरिए लोगों को जागरूक करने वाले सतपाल को पुलिस अधीक्षक ने किया ? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए नगर से लेकर गांवों तक लोगों को वॉल पेंटिंग व स्लोगन के जरिए जागरूक करने वाले सतपाल कुमार को पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के क्यूंजा घाटी के ग्राम पंचायत कणसिली के पिंगलापानी राजस्व ग्राम निवासी सतपाल बीते छह माह से लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं। नि:शुल्क सेवा के साथ कस्बों, गांव व नगर क्षेत्र में वे कोरोना से बचाव के लिए वॉल पेंटिंग के जरिए लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं। बुधवार को पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने उन्हें प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कहा कि, कहा कि इस तरह के सकारात्मक कार्यों से अन्य को भी प्रेरणा मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें