फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केवि भवन निर्माण के लिए यूकेडी का प्रदर्शन

Fri, 03 Oct 2025 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रापुरी में धरने पर बैठे
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। चंद्रापुरी (स्यालसौड़) में केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण की मांग के लिए यूकेडी ने प्रदर्शन कर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी यदि जल्द मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूकेडी कार्यकर्ताओं ने चंद्रापुरी में प्रदर्शन कर धरना दिया। जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंक्वाण ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए वर्ष 2011 में भूमि आवंटित की गई थी लेकिन 14 वर्ष बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से पत्राचार भी किया जा चुका है। बावजूद ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। यूकेडी के डॉ. आशुतोष भंडारी ने बताया कि विद्यालय अभी तक अगस्त्यमुनि में पुराने अस्पताल भवन में संचालित हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी यदि जल्द आवंटित भूमि पर विद्यालय भवन निर्माण शुरू नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना देने वालों में प्रीति देवी, ताजबर खत्री, राय सिंह पंवार, जगमोहन भंडारी, शिव सिंह भंडारी, मनोज वैष्णव, विकास नेगी और गौतम भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें