फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: त्यूंखर गांव में दिखे दो भालू, मची अफरातफरी

Wed, 05 Aug 2026 05:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जखोली। ब्लॉक की ग्राम पंचायत त्यूंखर के खेनज्वा तोक में बुधवार सुबह खेतों के पास अचानक दो भालू दिखने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार दोनों भालू काफी देर तक मकानों के समीप घूमते रहे।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि वे अपने पुराने मकान पर थे तभी करीब 100 मीटर की दूरी पर भालू नजर आए। वह तुरंत अंदर भागे और ग्रामीणों को अलर्ट किया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्राम प्रधान माधुरी देवी ने कहा कि वन विभाग इलाके में लगातार गश्त कर रहा है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी दक्षिणी जखोली हरीश थपलियाल ने बताया कि ग्राम त्यूखर क्षेत्र में भालू की सक्रियता को देखते हुए जीआईसी त्यूंखर में मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। क्षेत्र में भालू की सक्रियता को देखते हुए छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से विशेष रूप से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को जंगल से होकर जाने वाले रास्तों पर अकेले विद्यालय न भेजें। स्वयं अथवा किसी जिम्मेदार व्यक्ति के साथ विद्यालय तक छोड़ें एवं वापस ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें