फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, आठ कुंतल फूलों से सजाया गया

Fri, 06 Nov 2026 01:47 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

तृतीय केदार के कपाट बंद होने के साथ ही बाबा तुंगनाथ की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
तुंगनाथ मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने से पहले मंदिर को आठ कुंतल फूलों से सजाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा तुंगनाथ के दर्शन किए।

विज्ञापन


समुद्रतल से करीब 3680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तुंगनाथ मंदिर में सुबह से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। मंदिर के पुजारी वेदपाठी अभिषेक मैठाणी ने पूजा-अर्चना और परंपरागत अनुष्ठान संपन्न कराए। इसके बाद भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ के लिए रवाना हुई।

उत्सव डोली शुक्रवार को चोपता में रात्रि प्रवास करेगी। सात नवंबर को भनकुंड पहुंचेगी और आठ नवंबर को मक्कूमठ स्थित मर्कटेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। शीतकाल में भगवान तुंगनाथ की पूजा-अर्चना यहीं की जाएगी।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: फिल्म पुरस्कारों पर सीएम धामी की मुहर, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान

विज्ञापन

कपाट बंद होने के अवसर पर पुजारी अभिषेक मैठाणी, कोतवाली ऊखीमठ के प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें