फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: डालसिंघी में प्राथमिक विद्यालय खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बसुकेदार। ग्राम सभा डालसिंघी के ग्रामीणों ने गांव में प्राथमिक विद्यालय खोलने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को पढ़ाई के लिए बसुकेदार स्थित प्राथमिक विद्यालय जाना पड़ता है, जो गांव से करीब ढाई किमी दूर है। विद्यालय तक पहुंचने का रास्ता भी बदहाल है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 600 की आबादी है और गांव में प्राथमिक विद्यालय नहीं होने से बच्चों को रोजाना लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। बरसात में रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे बच्चों को आवाजाही में परेशानी होती है। इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है। ग्राम प्रधान हरीश चंद्र ने कहा कि गांव में प्राथमिक विद्यालय खुलने से बच्चों को घर के नजदीक शिक्षा मिल सकेगी। पूर्व ग्राम प्रधान आशा देवी, मोहन सिंह भंडारी और पूर्व क्षेपंस धीर सिंह ने भी विद्यालय खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें