फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक रूट पर गए पांचों ट्रैकर्स से हुआ संपर्क, सभी सुरक्षित बाहर आए

Wed, 30 Sep 2026 01:49 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

केदारनाथ-बासुकीताल से ऑडिन कोल होते हुए गंगोत्री जाने निकले पांच सदस्यीय दल से संपर्क हो गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
केदारनाथ पैदल मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक रूट पर गए पांच ट्रैकरों से संपर्क टूटने के बाद बुधवार को सभी के सुरक्षित होने की सूचना मिली है। परिजनों ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को बताया कि पांचों से संपर्क हो गया है और वे सुरक्षित हैं। सभी गंगी-घुत्तू, टिहरी की ओर से निकल गए हैं।

विज्ञापन


ट्रैकिंग दल में चंद्रापुरी निवासी और 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में तैनात अमित फर्सवाण, जग्गी बगवान निवासी और 40वीं वाहिनी पीएसी रुद्रप्रयाग में तैनात नवीन रावत, उत्तरकाशी वन विभाग में फॉरेस्टर प्रवेश चौहान, जग्गी बगवान निवासी विवेक और रांऊलेंक निवासी और वर्तमान में केदारनाथ में पशुपालन विभाग में तैनात संजय सिंह रावत शामिल थे। जानकारी के अनुसार पांचों 25 सितंबर को केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर गए थे। इसके बाद उनकी ऑडिन कोल ट्रैक के रास्ते गंगोत्री जाने की योजना थी।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: अक्तूबर में केदारनाथ आएंगे पीएम मोदी, पूजा अर्चना के साथ करेंगे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन


संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना दी थी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस नियंत्रण कक्ष, वन विभाग और 40वीं वाहिनी पीएसी से समन्वय कर ट्रैकिंग दल के संबंध में जानकारी जुटाई गई। बुधवार को परिजनों से संपर्क होने पर सभी पांचों के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें