रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय में केदारनाथ हाईवे को बदरीनाथ हाईवे से जोड़ने वाली निर्माणाधीन सुरंग से सटे बाहरी ढलान पर 26 जुलाई को भूस्खलन हुआ था। अब एनएच की ओर से यहां ट्रीटमेंट कार्य शुरू कर दिया गया है।
भूस्खलन के साथ आए मलबे की चपेट में आने से सुरंग के समीप भवन का जनरेटर कक्ष क्षतिग्रस्त हो गया था। डीएम जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके का निरीक्षण कर ढलान की स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद प्रभावित हिस्से के उपचार के लिए तकनीकी स्तर पर कार्रवाई की गई। अब मौके पर ढलान को सुरक्षित करने के लिए ट्रीटमेंट कार्य कराया जा रहा है। एनएच खंड लोनिवि के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि प्रभावित ढलान के ट्रीटमेंट का कार्य शुरू कर दिया गया है। बारिश के कारण जिस हिस्से में भूस्खलन हुआ था वहां आवश्यक सुरक्षा कार्य किए जा रहे हैं। संवाद