विधानसभा चुनाव के लिए केदारनाथ विस के 173 पोलिंग बूथों में से 66 बूथों के मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 264 कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनुज गोयल की मौजूदगी में कार्मिकों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने के साथ ही मतदान की गोपनियता बनाए रखने सहित निर्वाचन के अन्य कार्येां के बारे में सैद्धांतिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर एनएस बिष्ट ने सभी कार्मिकों को निर्देशों को गंभीरता से समझने और ईवीएम/वीवीपैट मशीन के बारे में अच्छी तरह से समझने को कहा। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर कपिल पांडेय, किशन रावत, एसके शर्मा आदि मौजूद थे।