फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जंगलचट्टी में व्यापारी पर हमला कर नकदी और मोबाइल छीना

Thu, 12 Nov 2026 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फाटा। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद यात्रा मार्ग के जंगलचट्टी में एक स्थानीय व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उससे 50 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ग्राम डांगी निवासी सुनील कुमार ने सोनप्रयाग कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह जंगलचट्टी स्थित अपना व्यापारिक प्रतिष्ठान समेटने के लिए हिमाचल प्रदेश निवासी एक व्यक्ति की मदद ले रहे थे। इसी दौरान उक्त व्यक्ति ने उनके सिर पर हमला कर नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश बलूनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। सुनील कुमार को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें