केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों का दो सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहा। आंदोलनकारियों ने मंदिर परिसर में धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने का संकल्प लिया।
केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि देवस्थानम् बोर्ड को थोपकर यात्रा संचालन की पुरानी परंपरा को हाशिए पर रखा गया है, जो उचित नहीं है। चारधाम से जुड़े हक-हकूकधारियों व तीर्थ पुरोहितों के हितों की अनदेखी की गई है। तीर्थ पुरोहित उमेद पोस्ती, रमाकांत शर्मा, संतोष त्रिवेदी, तेज प्रकाश पोस्ती आदि ने कहा कि आपदा के सात साल बाद भी केदारनाथ को उसका वास्तविक स्वरूप नहीं मिल पाया है।