फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: अगस्त क्रांति दिवस पर जखोली में निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 09 Aug 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर ब्लॉक जखोली में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रभक्ति एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही जखोली मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने तथा आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, वाचस्पति सेमवाल, मंडल अध्यक्ष मेहरवान सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य नीता बुटोला आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें