फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: अगस्तमुनि में विश्व सिनेमा पर तीन दिवसीय फिल्म मंथन 5 जुलाई से

Mon, 22 Jun 2026 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्तमुनि। हिमालयन आर्ट मोशन पिक्चर सोसाइटी के माध्यम से पांच से सात जुलाई तक को अगस्तमुनि महाविद्यालय मैदान में तीन दिवसीय फिल्म मंथन एवं साहित्यिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोसाइटी के अध्यक्ष रजत बर्तवाल ने बताया कि महोत्सव में उत्तराखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं, स्मृतियों और देवगाथाओं को विश्व सिनेमा के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में बढ़ते भटकाव के बीच यह आयोजन युवाओं को स्वच्छ, सार्थक और कलात्मक सिनेमा से जोड़ने की पहल है।
विज्ञापन

महोत्सव में विदेशी फिल्मों के साथ-साथ भारत और उत्तराखंड की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की चयनित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक व साय चार बजे से रात आठ बजे तक आयोजित होगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य कैलाश चंद्र दुद्पुडी़ ने क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं और कला प्रेमियों से इस महोत्सव में सहभागिता की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें