फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: गुप्तकाशी के केदार बालक छात्रावास में संगीत शिक्षा हुई शुरू

Mon, 22 Jun 2026 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। नगर पंचायत क्षेत्र के श्री केदार बालक छात्रावास में संगीत शिक्षा का शुभारंभ हुआ है। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास में संगीत की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस पहल से छात्रावास में रह रहे बच्चों के साथ स्थानीय संगीत प्रेमियों को भी लाभ मिलेगा। छात्रावास संचालन समिति के अध्यक्ष दलवीर पुजारी ने बताया कि वर्ष 2013 की आपदा के बाद आपदा प्रभावित परिवारों के बच्चों के लिए छात्रावास की स्थापना की गई थी। वर्तमान में यहां 40 छात्र रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। संगीत शिक्षक हरिओम शरण ने बताया कि यहां संगीत शिक्षा के साथ रिकॉर्डिंग स्टूडियो की सुविधा भी उपलब्ध है। इससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को अपने गीत रिकॉर्ड कराने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर शिक्षक अजय भट्ट ने वैदिक स्तुति प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में राकेश असवाल, आनंद शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें