फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: एक घंटे तक जाम में फंसे रहे बराती

Sun, 23 Nov 2025 06:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मुख्य बाजार में लगातार लग रहे जाम ने रविवार को लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। विवाह समारोह के कारण सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो स्थिति और बिगड़ गई। बराती एक घंटे तक जाम में फंसे रहे और कई जगह तो लोगों को खुद वाहन से उतरकर जाम खुलवाना पड़ा।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग बाईपास की खस्ताहाल स्थिति के कारण अधिकतर वाहन मुख्य बाजार से ही गुजरते हैं जिससे यहां हर दिन जाम की लगता है। अगस्त्यमुनि और कर्णप्रयाग की ओर जाने वाले वाहनों के कारण मकड़ी बाजार तिराहे पर जाम लगा रहा। स्थानीय अजीत सिंह ने कहा कि उन्हें कर्णप्रयाग बरात में जाना था लेकिन जाम के कारण फंसे रहे। कहा कि बरसात के कारण जवाड़ी बाईपास भूस्खलन जोन बना हुआ है। वहीं भू-धंसाव के कारण मार्ग पर दरारें पड़ने से चौपहिया वाहन चालकों को भी आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें