फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रुकवाया स्टोन क्रशर का काम

Sun, 25 Dec 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
ऊखीमठ के जलई गांव के ग्रामीण स्टोर क्रशर को हटाने की मांग को लेकर कार्यस्थल पर विरोध करते हुए। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
केदारघाटी के ग्राम पंचायत जलई के ग्रामीणों ने रुद्रप्रयाग -गौरीकुंड हाईवे पर बांसबाड़ा मेें संचालित दो स्टोन क्रशरों का कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने जल्द क्रशरों को नहीं हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


रविवार को जलई के ग्रामीण बांसबाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने जलई-बच्वाड व जलई- जोल्यू तोक में संचालित स्टोन क्रशर पर हो रहे कार्य को बंद कराया। ग्रामीणों ने कहा कि क्रशर की तेज आवाज और उठने वाले धुआं से गांव के साथ स्थानीय पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि स्टोन क्रशर मालिक की ओर से अनैतिक तरीके से ग्राम पंचायत की भूमि को काटकर अपना क्रशर स्थापित किया गया है, जिसका विरोध जारी रहेगा।

साथ ही क्रशर मालिक पर गांव के पुराने रास्ते को क्षतिग्रस्त करने का आरोप भी लगाया। ग्रामीणों ने एक सुर में स्टोन क्रशर को हटाने की मांग की। इस मौके पर वन पंचायत सरपंच विजयपाल सिंह, संदीप सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, आशुतोष, विपिन, एचएस बिष्ट सहित कई महिलाएं भी मौजूद थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी से वार्ता कर स्टोन क्रशर के बारे में बातचीत की थी। सोमवार को मौके का निरीक्षण कर पूरी मामले की जानकारी प्राप्त की जाएगी।
विज्ञापन

अबरार अहमद , तहसीलदार ,  ऊखीमठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें