फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य मार्गों पर भी तलाशे जाएंगे कंकाल

Mon, 17 Oct 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
नर कंकाल मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन को लेकर प्रशासन और पुलिस गंभीर हो गए हैं। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग सहित अन्य वैकल्पिक मार्गों व क्षेत्र के अन्य ट्रैकिंग रूट पर भी नर कंकालों को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


त्रियुगीनारायण-केदारनाथ ट्रेक पर नर कंकाल मिलने के बाद, केदारनाथ से जुड़े अन्य रास्तों पर भी कंकालों के होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में प्रशासन द्वारा चौमासी-केदारनाथ, वासुकीताल-खाम बुग्याल, रांसी-मनणी बुग्याल पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

इधर, जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने बताया कि त्रियुगीनारायण गांव के ट्रैकर्स, जिन्होंने त्रियुगीनारायण-केदारनाथ रूट की ट्रैकिंग की है, उनसे मदद ली जाएगी। इन ट्रैकर्स से लिखित में पूरी जानकारी ली जाएगी। इसके आधार पर टीम गठित कर पूरे रास्ते का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें