फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मार्ग बना न ही मुआवजा मिल पाया

Mon, 11 May 2026 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत उच्छोला में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जखोली/रुद्रप्रयाग। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत उच्छोला में जन संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर ने की। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क और पैदल मार्ग का निर्माण न होने का मुद्दा उठाया। कहा कि न तो मार्ग का निर्माण हुआ न ही मुआवजा मिल पाया। साथ ही सिलिंडर न होने की शिकायत भी उठाई।
ब्लॉक जखोली के उच्छोला गांंव में आयोजित जन संवाद में ग्रामीणों ने बताया कि बीते साल आई आपदा के बाद से क्षतिग्रस्त सड़क व पैदल मार्ग अभी तक दुरुस्त नहीं हुए हैं और कई परिवारों को मुआवजा नहीं मिला है। गांव में मोबाइल टावर तो है लेकिन 4 जी कनेक्टिविटी नहीं है। ग्रामीणों ने अनियमित रूप से संचालित हो रही हेली सेवा व लंबे समय से सिलिंडर आपूर्ति न होने की शिकायत दर्ज उठाई। उदय लाल ने बताया कि बीते वर्ष आई आपदा में गांव की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने के बाद जल संस्थान ने ग्रामीणों से कार्य करवाया गया और अभी तक भुगतान नहीं किया है। ग्राम प्रधान चंडी कुमार ने आपदा के बाद मार्ग, पैदल पुल, घराट, सिंचाई नहरें, गोशालाएं व शौचालयों के पुनर्निर्माण कार्यों को कराने की मांग की। रामी देवी ने भवन के पीछे भूस्खलन होने की समस्या रखी। अमर सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक ने उनकी आय अधिक दर्शा दी है इससे उन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही है। जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का समय पर समाधान होगा। इस अवसर पर उद्यान पर्यवेक्षक कुंवर लाल डंगवाल, बीडीओ अजय भट्ट, कुलदीप भंडारी, पशुपालन विभाग से विनीता देवी, अनुजा, महावीर चंद्र, रामचंद्र, प्रदीप सिंह, उदय लाल, अमर सिंह पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाएं : सीडीओ
रुद्रप्रयाग। जिला कार्यालय सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम हुआ। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं सड़क निर्माण से जुड़ी करीब 12 समस्याएं आईं। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए। बैठक के दौरान सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। सीडीओ ने बताया कि एल-1 स्तर पर 156 तथा एल-2 स्तर पर 44 शिकायतें लंबित हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, प्रभारी शिकायत निवारण केंद्र विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें