फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न होने पर कर्मियों का धरना जारी

Sat, 03 Dec 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उझाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी उपनल कर्मियों का धरना छठवें दिन भी जारी रहा। कर्मियों का कहना है कि जब तक मानदेय भुगतान नहीं होता, वे आंदोलनरत रहेंगे। इधर, कर्मियों की हड़ताल के कारण जिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं पटरी से उतरने लगी हैं।
विज्ञापन


पुराना विकास भवन पार्किंग स्थल पर धरने में बैठे कर्मियों का कहना है कि 17 माह बीत जाने के बाद भी उन्हें विभाग द्वारा मानदेय नहीं दिया गया है। अन्य जिलों में मद-1 में भुगतान किया जा रहा है, लेकिन जिले में मद-16 में स्वास्थ्य विभाग के उपनल कर्मियों का मानदेय भुगतान की व्यवस्था की गई है, जिसमें बजट ही नहीं है।

जिलाधिकारी सहित सीएमओ से भी कई बार कहा गया है, उनकी तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. आनंद सिंह बोहरा ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने सरकार व सीएम पर उपनल कर्मियों की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कहा किसी कर्मचारी को डेढ़ वर्ष कार्य का भुगतान नहीं करना संवैधानिक रूप से भी नियमों के खिलाफ है। शनिवार को धरने पर बैठने वालों में हरेंद्र गुसांई, कुलदीप टम्टा, नरेंद्र प्रसाद, दिनेश नेगी, रविंद्र रावत, शशि देवी और राजेश प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें