फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों के झुंड ने किया घुरड़ को घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय से लगे भटवाड़ी सेरा मोहल्ले में कुत्तों के झुंड ने घुरड़ को गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों ने कुत्तों को भगाकर घायल घुरड को बचाया। वन विभाग कर्मियों ने घायल वन्य जीव का इलाज कर देर शाम को जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नपं पंचायत के भटवाड़ी सेरा में जंगल से भटकते हुए घुरड का बच्चा सड़क किनारे बस्ती के समीप जा पहुंचा। इस दौरान वहां घूम रहे कुत्तों के झुंड ने उसे पकड़कर घायल कर दिया। इस दौरान निकट खेतों में धान की मंडाई कर रहे राकेश तिवारी व अन्य ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर घायल घुरड़ की जान बचाई। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद विभागीय टीम द्वारा घुरड़ को जंगल में छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें