फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली पहुंची केदारनाथ, आज खुलेंगे कपाट

Tue, 21 Apr 2026 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया, सीएम भी होंगे शामिलसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर के कपाट बुधवार सुबह 8 बजे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचेंगे। मंगलवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से चली बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली 17 किमी की पैदल दूरी तय कर शाम करीब साढ़े चार बजे केदारपुरी पहुंची।
डोली ने मंदिर की परिक्रमा कर भंडार गृह में प्रवेश किया जहां डोली की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान 8वीं सिखलाई रेजीमेंट के बैंड की मधुर धुनों और वाद्य यंत्रों की गूंज रही। इस दौरान पुलिस और आईटीबीपी के जवान भी तैनात रहे। इस मौके पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, पुजारी टी. गंगाधर लिंग, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, जिलाधिकारी एवं बीकेटीसी मुख्य कार्य अधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर, तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती, बीकेटीसी सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





1530 डंडी-कंडी मजदूरों का हुआ पंजीकरण

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के लिए सोनप्रयाग और गौरीकुंड में पंजीकरण प्रक्रिया तेज हो गई है। पिछले पांच दिनों में अब तक 1530 डंडी-कंडी मजदूरों का पंजीकरण किया जा चुका है। जिला पंचायत प्रति मजदूर 654 रुपये शुल्क लेकर छह माह के लिए लाइसेंस जारी कर रही है। 12 मालवाहक घोड़े-खच्चरों का मेडिकल परीक्षण और बीमा कराने के बाद उनके संचालकों को भी लाइसेंस दिए गए हैं। पंजीकरण प्रक्रिया गत 16 अप्रैल से शुरू हुई थी। संवाद
विज्ञापन



आज खुलेंगे तुंगनाथ मंदिर के कपाट
ऊखीमठ। 22 अप्रैल को तुंगनाथ मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ पूर्वाह्न 11 बजे खोल दिए जाएंगे। कपाट उद्घाटन के लिए तुंगनाथ मंदिर को फूलों से सजाया है। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे भूतनाथ मंदिर से प्रस्थान करने के बाद तुंगनाथ की डोली पाब जगपुड़ा गांव पहुंची। जहां ग्रामीणों ने भगवान तुंगनाथ को अर्घ्य लगाया। इसके बाद डोली चलिया खोड़ और बनियाकुंड होते हुए शाम सवा छह बजे रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंची। इस मौके पर डोली प्रभारी प्रकाश पुरोहित, प्रबंधक बलवीर सिंह नेगी, ग्राम प्रधान पाब विनोद सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष चौहान, डोली जमाणी संदीप, आशीष, प्रमोद आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें