फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: हेलिपैड पर अग्नि सुरक्षा का निरीक्षण किया

Tue, 21 Apr 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के सुरक्षित संचालन के तहत मंगलवार को अग्निशमन अधिकारियों ने केदारघाटी के गुप्तकाशी, फाटा और सोनप्रयाग क्षेत्र स्थित हेलिपैड पर अग्निसुरक्षा का निरीक्षण किया। एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देश पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणनाथ सिंह बिष्ट ने फायर टीम के साथ विभिन्न हेलिपैड का जायजा लिया। निरीक्षण के 1दौरान त्रियुगीनारायण सड़क पर स्थित एरो एविएशन सोनप्रयाग, हिमालयन एविएशन शेरसी, राजन एविएशन, पिलग्रिमेज एविएशन, थंबी हेली एविएशन और फाटा के ट्रांस भारत एविएशन के हेलिपेड की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अग्निशमन अधिकारियों ने सभी हेलिपैड संचालकों को अग्निसुरक्षा उपकरण हमेशा चालू स्थिति में रखने के लिए कहा। संवाद
विज्ञापन

फोटो
चेन्नई से आए 32 श्रद्धालुओं के दल ने किए आदिबदरी के दर्शन

आदिबदरी। चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं का जनपद में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। मंगलवार को चेन्नई से आए 32 यात्रियों के दल ने आदिबदरीमंदिर के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। वहीं यात्रा शुरू होने से व्यावसायियों में भी भारी उत्साह है। होटलों में रंग रोहन और साज सज्जा का काम पूरा हो चुका है। होटल व्यवसायी संदीप बहुगुणा का कहना है कि यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता और स्थानीय व्यंजनों को परोसने की उनकी प्राथमिकता है। वहीं संजय चमोला का कहना है कि रहने और खाने की अच्छी सुविधा की गई है। मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा ने कहा कि दर्शन के लिए कोई असुविधा दर्शनार्थियों को नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें