फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कल तय होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

Mon, 24 Feb 2025 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। कल महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जाएगी। साथ ही द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ और विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में यात्राकाल के लिए पुजारियों की तैनाती तय की जाएगी। मंदिर समिति ने आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं।
विज्ञापन

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में दो वर्ष से अधिक समय से पुजारी का एक पद रिक्त चल रहा है। 31 मई 2023 को पुजारी शशिधर लिंग का (56) आकस्मिक निधन हो गया था। तब से चार पुजारी ही काम कर रहे हैं जिनकी तैनाती यात्राकाल में मंदिर समिति केदारनाथ, मद्महेश्वर, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ और विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में करती आ रही है। मगर बीते दो वर्ष से पुजारी का पद खाली है। इस संबंध में बीकेटीसी के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि पुजारी के रिक्त पद की पूर्ति के लिए केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग से वार्ता हुई है। महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय होने के दौरान ही अतिरिक्त पुजारी की तैनाती का निर्णय भी लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें