फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य व सुरक्षित बनेगा अलकनंदा व मंदाकिनी का संगम स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवभूमि उत्तराखंड में पंच प्रयाग में शामिल अलकनंदा व मंदाकिनी नदी के संगम रुद्रप्रयाग को भव्य और सुरक्षित बनाया जा रहा है। यहां बीस मीटर लंबी सुरक्षा दीवार निर्माण होनी है, जिसके लिए मंदाकिनी के बहाव को डायवर्ट किया गया है। इस दीवार के बनने से गंगा आरती स्थल को भी मजबूती मिलेगी, जिससे यहां काफी संख्या में श्रद्धालु भी प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान भी शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

जून 2013 की केदारनाथ आपदा में मंदाकिनी व अलकनंदा नदी के उफान से काफी बड़े क्षेत्र में नुकसान हो गया था। संगम क्षेत्र में सीढ़ियां व घाट नदी के उफान में बह गई थी। वर्ष 2016-17 में नगर पालिका व पर्यटन विभाग द्वारा सुधार कार्य करते हुए घाट व शवदाह केंद्र का निर्माण किया गया, लेकिन सुरक्षा दीवार के अभाव में यहां बरसात में रेत-बजरी जमा हो रही है। अब, संगम को सुरक्षित व भव्य बनाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा 55 लाख की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा रहा है। 20 मीटर लंबी व 7 मीटर ऊंची इस दीवार को बनाने के लिए मंदाकिनी नदी को डायवर्ट किया गया है, जिससे बुनियाद का काम बेहतर हो सके। अधिकारियों के अनुसार इस दीवार के बनने से बरसात में शवदाह केंद्र व घाट तक रेत-बजरी नहीं घुसेगी। सिंचाई विभाग के अधिशासी अधिकारी पीएस बिष्ट ने बताया कि सुरक्षा दीवार निर्माण से संगम क्षेत्र पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएगा। अगले एक वर्ष में दीवार बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें