केदारनाथ विधानसभा के विधायक मनोज रावत ने दुबई से 187 प्रवासियों को लाने वाले चार्टड विमान को भारत सरकार के नागरिक उड्डयन महानिदेशक से अनुमति नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र भेजकर मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।
विधायक रावत का कहना है कि 7 जुलाई को दुबई ने 187 प्रवासियों को लेकर चार्टड विमान ने नई दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन निर्धारित तिथि तक भी विमान की उड़ान को लेकर भारत सरकार के नागरिक उड्डयन महानिदेशक से अनुमति नहीं मिल पाई है, जोकि खेदजनक है। कहा कि, प्रवासियों का आरोप है कि दुबई स्थित भारतीय दूतावास से भी उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। ब्यूरो