फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारघाटी में 17 घंटे गुल रही बिजली, उपभोक्ता हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारघाटी में 17 घंटे तक बिजली गुल होने के कारण उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों को मोबाइल चार्ज कराने के लिए भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार देर रात्रि को केदारघाटी में बिजली गुल हो गई थी। इसके बाद मंगलवार को दिनभर सप्लाई बाधित होने से उपभोक्ता परेशान रहे। लघु कारोबारियों व अन्य दुकानदारों को भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। मंगलवार शाम पांच बजे बिजली सप्लाई बहाल होने पर केदारघाटी के उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। इधर, ऊर्जा निगम के ईई मोहित डबराल ने बताया कि 33केवि लाइन में फाल्ट के कारण सप्लाई बाधित हुई थी, जिसे दुरुस्त दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें