फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टीजीएमओ की बस भी पहुंची गौरकुंड

Tue, 04 Apr 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड के लिए टीजीएमओ (टिहरी गढ़वाल मोटर ऑनर) ने देहरादून और हरिद्वार से बस सेवा शुरू कर दी है। देहरादून से 25 और हरिद्वार को 22 सवारियों को लेकर पहुंची बस का प्रधान व व्यापारियों ने चालक, परिचालक और सवारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन


आपदा के बाद सोमवार को पहला मौका था जब देहरादून से टीजीएमओ की बस गौरीकुंड पहुंची। टीजीएमओ की विश्वनाथ बस सेवा देहरादून से सुबह पांच बजे चली, जो ढाई बजे स्टेशन पर पहुंची। वहीं हरिद्वार से 5.15 पर चली बस 3.30 बजे पहुंची। जहां प्रधान राकेश गोस्वामी, सरपंच नरोत्तम प्रसाद गोस्वामी और व्यापार संघ अध्यक्ष कुलानंद गोस्वामी ने बस चालक व परिचालक का स्वागत किया। इससे पूर्व जीएमओ की दो बसें हरिद्वार से व डाक सेवा रुद्रप्रयाग से अपने निर्धारित समय पर गौरीकुंड पहुंची। युवाओं का कहना था कि आपदा के बाद पहली बार वे कस्बे में शाम के समय चार बसें खड़ी हैं।

अब, स्थानीय लोगों को रुद्रप्रयाग, श्रीनगर जाने के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार की उम्मीद जगी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों का कहना है कि बसों के नियमित संचालन से आगामी यात्रा में भी लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


इधर, टीजीएमओ के प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह नेगी ने बताया कि दोनों बसों का संचालन नियमित रहेगा। ये बसें गौरीकुंड से देहरादून के लिए सुबह छह बजे और हरिद्वार के लिए सुबह 6.15 बजे रवाना होंगी। बता दें कि 16/17 जून 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद गौरीकुंड के लिए संचालित बस सेवाएं बंद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें