फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई ने ओढ़ी कोहरे की चादर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई में रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह घने कोहरे के साथ ही ठंडक में भी बढ़ोतरी हुई है। दिनभर बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिनों तक इसी तरह घना कोहरा रहने और 27 नवंबर को जिले में बूंदाबांदी की संभावना बताई है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में सुबह घना कोहरा होने के कारण हाइवे पर चल रहे वाहनों की हेडलाइट ऑन रही। इसी तरह किच्छा, सितारगंज, खटीमा समेत जिलेभर में सुबह घना कोहरा छाया रहा। ठंडक बढ़ने के कारण लोग गर्म कपड़े पहनकर निकले। कोहरे के चलते स्थानीय रूटों पर रोडवेज बसों का भी संचालन प्रभावित रहा। सुबह करीब दस बजे कोहरा छंटने के बाद भी रुद्रपुर में दिनभर में आसमान बादल छाए रहे।
इस संबंध में गोविंद बल्लभ पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि जिले में आने वाले करीब दो दिन तक सुबह ऐसा ही कोहरा रहेगा। 27 नवंबर को जिले के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है। बूंदाबांदी के बाद कोहरा छंटेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें