फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घराट को पुनर्जीवित कर किशोर ने दिखाई स्वरोजगार की राह

विज्ञापन
17 वर्षीय अमित भट्ट ने पुराने घराट को पुनर्जीवित कर स्वरोजगार से जोड़ा। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
जखोली विकासखंड के ग्राम पंचायत कंडाली के सिरसोलिया गांव निवासी 17 वर्षीय अमित ने पुराने घराट को पुनर्जीवित किया है। इससे जहां वह परिवार का भरण-पोषण कर रहा है, वहीं अन्य को स्वरोजगार की राह भी दिखा रहा है।
विज्ञापन

लाटा बाबा जनता इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के छात्र अमित भट्ट ने गांव में घराट को अपने चाचा शंकर भट्ट की मदद से पुनर्जीवित किया। पिछले डेढ़ माह में घराट में प्रतिदिन एक दिन में 40 से 45 किलो गेहूं की पिसाई हो रही है। गांव के हरीश भट्ट ने बताया अमित ने इस पहल से ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार की राह दिखाने का काम किया है।
अमित भट्ट ने बताया कि लॉकडाउन में स्कूल बंद होने पर घराट संचालन की सूझी। घराट की पन्याल को बदलकर प्लास्टिक के पाइप लगाए गए हैं। लकड़ी की भेंरण (टरबाइन) हटाकर अब लोहे की भेंरण लगाई गई हैं। घराट को पुनर्जीवित करने में अमित के करीब 25 हजार खर्च हुए। डेढ़ माह में वे अनाज पिसाई से करीब दो हजार की कमाई कर चुके हैं। पुराने घराटों के संरक्षण में जुटे राघवेंद्र सिंह चौधरी का कहना है कि घराट के पिसे आटे की मांग राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ रही है। यह ठंडा होने के साथ ही शरीर के लिए पौष्टिक भी है। पारंपरिक घराटों को पुनर्जीवित करने के लिए शासन स्तर पर ठोस योजना की जरूरत है।

अमित भट्ट।- फोटो : RUDRAPRYAG

17 वर्षीय अमित भट्ट ने पुराने घराट को पुनर्जीवित कर स्वरोजगार से जोड़ा।- फोटो : RUDRAPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें