बेरोजगार आयुर्वेदिक फार्मेसिस्ट एवं पंचकर्म सहायक संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए सुदीप राणा को अध्यक्ष व गणेश वर्मा को सचिव चुना गया। इस मौके पर जिले में संचालित आयुर्वेदिक फार्मेसिस्ट एवं पंचकर्म प्रशिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में कहा गया कि राज्य निर्माण के बाद सरकारों के द्वारा जगह-जगह कॉलेजों की स्थापना कर युवाओं को प्रशिक्षित करने का काम तो किया गया, लेकिन उन्हें रोजगार देने के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई। सरकार के उदासीन रवैये से प्रशिक्षित स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला स्तरीय नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए रोहित जमलोकी को उपाध्यक्ष, संजय मनवाल को कोषाध्यक्ष और अंकित राणा को सह सचिव चुना गया। मौके पर पवन राणा, लविश राणा, नवीन शैव, पंकज मैठाणी, वाईएस पंवार, देवेश धीरवाण, कुलदीप, सुनील सिद्ध समेत अन्य मौजूद थे।