रुद्रप्रयाग। जनपद में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत प्रशासन ने नवंबर माह का भ्रमण रोस्टर जारी कर दिया है। इसके तहत जिला स्तरीय अधिकारी ग्राम पंचायतों में जाकर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि रोस्टर के अनुसार, उप वन संरक्षक रजत सुमन, जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा तिलारा अगस्त्यमुनि ब्लॉक की ग्राम पंचायत बावई का भ्रमण करेंगे। वहीं एडीएम श्याम सिंह राणा, उप निदेशक खान वीरेंद्र कुमार एवं जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ग्राम पंचायत नरकोटा में बैठक करेंगे।
इसके अलावा जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कुलवंत चौहान और जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा ग्राम पंचायत नारी में ग्रामीणों से संवाद करेंगे। अन्य अधिकारी भी गांव का भ्रमण करेंगे। संवाद