फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नरसिंह अवतार का मंचन देखकर दर्शक हुए उत्साहित

Mon, 10 Nov 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के चौथे दिन मंच पर लोकनृत्य, गीत-संगीत और नाटक की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

रंग-बिरंगे परिधानों में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति से जहां लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली वहीं केदार कला मंच की ओर से प्रस्तुत नरसिंह अवतार पर आधारित नाटक का मंचन देख दर्शक उत्साहित हो गए।
विज्ञापन


नाटक नरसिंह अवतार का निर्देशन अखिलेश नेगी ने किया। नाटक में हिरण्यकश्यप के अहंकार, प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह के अन्याय पर विजय का दृश्य प्रभावशाली मंचित किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन करते हुए किया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की अस्मिता उसकी संस्कृति, लोकधरोहर और सामुदायिक एकजुटता में बसती है। विशिष्ट अतिथि मनोज रावत ने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन की चेतना और जनसंकल्प से हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नपं अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें