फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित हैं शिक्षक सतेंद्र भंडारी

विज्ञापन
पर्यावरण प्रेमी सतेंद्र भंडारी। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
शिक्षक के साथ पर्यावरण संरक्षण में सत्येंद्र भंडारी अहम भूमिका निभा रहे हैं। स्कूल में विभिन्न प्रजाति के 20 हजार पौधों की नर्सरी तैयार करने के साथ पिछले पांच वर्षों से प्रत्येक छात्र/छात्रा के नाम पर पौधे रोपे गए हैं। वे जल संरक्षण के लिए भी कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोठगी के भटवाड़ी गांव निवासी सत्येंद्र भंडारी वर्ष 2008 से पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित हैं। वर्ष 2015-16 में उन्होंने राप्रावि कोट में छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न प्रजाति के पौधों की नर्सरी की शुरुआत की। इस नर्सरी में 20 हजार विभिन्न प्रजाति की पौधे हैं। साथ ही स्कूल में हर बच्चे के नाम पर एक फलदार पौधा रोपने की अनूठी परंपरा शुरू की। इसके तहत यहां आज 176 पौधे हैं। शिक्षक भंडारी ने कोट गांव के ग्रामीणों के साथ वर्ष 2017 में बांज का जंगल, भटवाड़ी में अलकनंदा नदी के किनारे त्रिफला वन की स्थापना भी की। शिक्षक भंडारी ग्राम पंचायत कुरझण के लिए भौंसरी में जल संरक्षण के लिए स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूह व ग्रामीणों के साथ 4000 बांज के पौधे लगा चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें