फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह चौहान चुने गए उक्रांद के जिला महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल के जिला प्रभारी अवतार सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित जिला सम्मेलन में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें भगत सिंह चौहान को महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस मौके पर वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के साथ ही आगामी विस चुनाव में गांव-गांव, घर-घर जनसंपर्क का संकल्प भी लिया। कहा कि राष्ट्रीय दलों से मुकाबला करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस मौके पर जिला संयोजक राजेंद्र नौटियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने देवस्थानम बोर्ड गठित कर सदियों पुरानी यात्रा परंपरा को हाशिए पर रख दिया है। सुबोध नौटियाल के संचालन में हुए सम्मेलन में गजपाल रावत, मुकेश डोभाल, पृथ्वीपाल रावत, सुबोध नौटियाल, सुभाष मोंगा, विष्णुकांत शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें