फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्लानागपुर औद्योगिक विकास कृषि एवं पर्यटन महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपता स्थित चांदधर में आयोजित तल्लानागपुर औद्योगिक विकास कृषि एवं पर्यटन महोत्सव का चौथा दिन लोक गायिका पंपी नवल, सुनील थपलियाल और आरती गुसाईं के नाम रहा। पुरस्कार वितरण के साथ ही पांच दिवसीय महोत्सव संपन्न हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि बीकेटीसी के उपाध्यक्ष अशोक खत्री ने कहा कि तल्लानागपुर क्षेत्र में देवी-देवताओं का वास है। यहां, पर्यटन/तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। लोक गायक सुनील थपलियाल ने कालीमठ की काली मां तू दैणी ह्वे जैई... स्तुति से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। आरती गुर्साइं ने सुफल ह्वै जया तुंगनाथ महादेव और पंपी नवल ने दैया ह्वैया खोली का गणेशा.. ने इसकी प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रधान जीतराज, जगवीर सिंह नेगी, मेलाध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल, जिपं सदस्य सुनीता देवी, जीएल टम्टा, महेंद्र सिंह नेगी, दीपा राणा, जिपं सदस्य भारत भूषण भट्ट, गंभीर बिष्ट, अनसूया प्रसाद बेंजवाल, लक्ष्मण सिंह, प्रह्लाद सिंह गुसाईं, सतवीर जगगी, मनवर सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें