रुद्रपुर। साप्ताहिक बंदी के दिन मुख्य बाजार में लगने वाली फड़ों का विरोध शुरू हो गया है।
शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा और देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह की अगुवाई में व्यापारियों ने एसडीएम मुक्ता मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। कहा कि साप्ताहिक बंदी वाले दिन बाटा चौक से भगत सिंह चौक तक लोग अवैध रूप से फड़ लगाते हैं। इससे सड़कों पर जाम लग जाता है और लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। फड़ लगाने वाले जीएसटी में नहीं आते हैं। अवैध फड़ों के कारोबार से व्यापारियों को नुकसान पहुंचता है। कहा कि सोमवार को लगने वाले अवैध फड़ों पर प्रशासन कार्यवाही करे और फड़ों को न लगने दें।
ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार मंडल महामंत्री हरीश अरोरा, विक्की आहुजा, राजू कामरा, सुनील झाम, विजय फुटेला, मोहित बत्रा, जतिन नागपाल, राकेश अग्रवाल, सुनील झाम, अशोक बांगा आदि रहे।
फोटो 10 आरडीपी 06 पी: रुद्रपुर में एसडीएम से अवैध फड़ों की शिकायत करते व्यापारी।