रुद्रपुर के आवास विकास में मेयर का पुतला फूंकते पार्षद व कांग्रेसी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कांग्रेसी पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को आवास विकास में मेयर का पुतला फूंका। उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के ठेके और एलईडी लाइटों में घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में विकास कार्य ठप हैं।
प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पार्षद सुरेश गौरी, रमेश कालरा, मोहन कुमार, संजय मुंजाल, कैलाश राठौर, लक्की कालरा, मोहन खेड़ा, प्रवेश कुरैशी, राजीव कामरा, रवि चौधरी, हरीश कुकरेजा, सत्यम अरोरा, मोहन खेड़ा आदि थे।
इधर, मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कुछ पार्षद कमीशन न मिल पाने के कारण बौखलाए हुए हैं, जिस कारण वह नगर निगम पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम में न्यूनतम दरों पर हुए टेंडरों से विकास कार्य किये जा रहे हैं।